
Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसे मे घायल दो बच्चे सहित 6 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पहली घटना देवघर – सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर चांदन के पास घटी। जहां ऑटो को एक अज्ञात बोलेरो ने धक्का मार दिया। जिसे ऑटो सड़क किनारे पलट गया। इस घटना मे ऑटो पर सवार नूतन देवी साकिन कल्याणपुर थाना बांका, सकून देवी साकिन छोटी सारधो भागलपुर मंटू दास रेनीय बांका गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। ऑटो पर सवार सभी लोग बासुकीनाथ से पूजा कर घर वापस लौट रहे थे।

दूसरी घटना कुंडा थाना के पास की है। जहां एक केटीएम बाइक पर सवार तीन युवकों ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए राह चलती एक महिला और उसके दो बच्चे को धक्का मार दिया। इस घटना मे भैरो राय गली निवासी खुशबु मिश्रा तथा उसके दो बच्चे क्रमशः केशव मिश्रा और शिवम मिश्रा घायल हो गए।

बताया जाता है कि खुशबु मिश्रा पैदल ही आपने दोनों बच्चे को लेकर संजीवीयर्स स्कूल छोड़ने जा रही थी। उसी दौरान केटीएम बाइक सवार युवक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए जोरदार धक्का मार दिया। स्थानीय लोगो की मदद से तीनो घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाय गया। इधर कुंडा पुलिस ने केटीएम बाइक को जब्त करते हुए एक युवक को हिरासत मे रखा है।


