
Deoghar: देवघर नगर थाना में एएसआई पद पर पदस्थापित प्रदीप सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। प्रदीप सिंह मंगलवार को ही थाना से छुट्टी लेकर घर गए थे।

ए एस आई की मौत की सूचना मिलते ही देवघर पुलिस में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

बताते चलें कि प्रदीप सिंह नगर थाना में ढाई वर्ष पूर्व मुंशी के पद पर भी कार्यरत थे। उसके बाद जिले के कई थाना में अपना योगदान दिया। वर्त्तमान में वे नगर थाना में एएसआई के पद पर कार्यरत थे।


