Ranchi: रांची सिविल कोर्ट के सीजेएम मिथलेश कुमार की अदालत ने मुंबई से रांची आ रही फ्लाइट में सिगरेट पीने वाली महिला ऐश्वर्या राय की जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी।
ऐश्वर्या राय जमशेदपुर की रहने वाली है। वह 18 फरवरी को विमान के बाथरूम में सिगरेट पी रही थी। इस दौरान वीडियो भी बना रही थी। विमान में धुएं की महक से विमान में उच्च तकनीक के लगे सेंसर से लाइट जलने लगी। विमान के चालक और क्रू-मेंबर्स में अफरा-तफरी मच गई। क्रू-मेंबर्स विमान के बाथरूम के पास पहुंचे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इस पूरे प्रकरण के बाद रांची के एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद ऐश्वर्या को न्यायिक हिरासत प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।