Deoghar: देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर बलियाचौकी के पास मंगलवार की अहले सुबह बोलेरो वाहन और ट्रैक्टर के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गये। इस घटना में बोलेरो के आगे सीट पर बैठे 62 वर्षीय दिनेश प्रसाद राय एवं चालक इकरामूल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों पथरअड्डा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गावं के रहने वाले हैं। दोनों को इलाज के लिए कुंडा थाना इलाके मे स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, एसआई कोलाई कालूनडिया सदलबल घटना स्थल पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद बोलेरो में फंसे घायल को निकाल कर इलाज के लिए भेजा गया। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोंगो कि काफी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोंगो के सहयोग से दोनों वाहन को बीच सड़क से हटाया गया। पुलिस ने ट्रेक्टर को जब्त कर लिया है।
शादी समारोह से लौट रहे थे बोलेरो पर सवार लोग
बताया जाता है कि बोलेरो पर पांच लोग सवार थे। सभी लोग देवघर मे शादी समारोह भाग लेने आये थे। शादी होने के बाद सुबह वापस घर लौट रहे थे। उसी क्रम मे बलियाचौकी के पास सारवां की ओर से आ रहा एक बालू लदा ट्रेक्टर से बोलेरो की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस घटना मे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो में सवार अन्य तीन लोगों को मामूली चोट लगी। घटना में घायल दिनेश प्रसाद राय कि स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है।