
Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर इलाके में हड्डी के चिकित्सक डॉ. अंचल कुमार पर जानलेवा हमला हुआ है। हालांकि हमला किस वजह से किया गया है ये स्पष्ट नहीं हो सका है।

इस हमले में डॉ अंचल कुमार के सिर फट गया है। घायल डॉ. को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि डॉ अंचल गुलमोहर हॉस्पिटल में हड्डी के विशेषज्ञ डॉक्टर है।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है। सदर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि हमला किस वजह से हुआ है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।


