
Deoghar: अभी से ही देवघर में पड़ रही गर्मी का साइड इफेक्ट दिखने लगा है। देवघर अनुमंडल क्षेत्र के जसीडीह और कुंडा थाना इलाके के अलग अलग तीन स्थानों पर आग लग जाने की घटना सामने आई है।

पहली घटना जसीडीह थाना इलाके के कनबझिया गांव से सामने आई है। जहां, एक मकान में आग लग गयी। जबकि, दूसरी घटना शहर के कुंडा थाना इलाके से सामने आई है। यहाँ सखुआ जंगल में आग लग गई। हालांकि, दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही स्थनीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया।

वहीं, तीसरी घटना देवघर-जसीडीह मुख्यमार्ग स्थित चांदपुर से सामने आई है। यहाँ भी बांस और झाड़ियों में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
गनीमत यह रही कि, आग की इन तीनों घटनाओ में कहीं भी किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।



