
रांची: झारखंड सरकार ने पांच DSP का तबादला किया हैं। नेहा बाला को CID Cyber Crime झारखंड का डीएसपी बनाया गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है।

सीआईडी साइबर क्राइम डीएसपी झारखंड के पद पर पदस्थापित सुमित कुमार को देवघर साइबर क्राइम डीएसपी, स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित डीएसपी शशि प्रकाश को जैप 10 का डीएसपी, देवघर साइबर क्राइम डीएसपी के पद पर पदस्थापित नेहा वाला को सीआईडी साइबर क्राइम झारखंड का डीएसपी बनाया गया हैं।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अनूप कुमार बड़ाईक को डीएसपी आईटीएस रांची के पद पर पदस्थापित करते हुए डीएसपी एससीआरबी में प्रतिनियुक्त किया गया हैं। स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित सुमन आनन को जैप 5 देवघर डीएसपी के पद पर पदस्थापित करते हुए, एयरपोर्ट देवघर सुरक्षा में प्रतिनियुक्त किया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:
- ‘झारखंड में 50 विधायकों के नेता हैं राहुल गांधी और हेमंत सोरेन’, JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का बड़ा बयान
- सांसद निशिकांत की पहल: गोड्डा लोकसभा में 24×7 फ्री ‘नमो एंबुलेंस सेवा’ का शुभारंभ
- Deoghar : बाइक से गिरकर महिला की मौत, पोस्टमार्टम से इनकार कर परिजन ले गए शव
- Deoghar : बोलेरो की टक्कर से ITI के तीन छात्र घायल, एक की हालत गंभीर
- …. हर तस्वीर बयां करती है…


