
Ranchi: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के सचिव डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने गढ़वा सदर अस्पताल में कार्यरत उपाधीक्षक डॉ अवधेश सिंह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की घटना को लेकर चिंता जतायी है।

उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आए दिन चिकित्सकों के साथ मारपीट और गाली गलौज की घटनाएं हो रही हैं। इससे राज्यभर के चिकित्सक आहत हैं। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो सोमवार से राज्यभर में चिकित्सा सेवा ठप करा दी जाएगी। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को गढ़वा सदर अस्पताल में कार्यरत उपाधीक्षक डॉ अवधेश सिंह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह के साथ गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष कंचन कुमार साहू, तनवीर आलम, नितेश सिंह और उनके द्वारा बुलाए गए कार्यकर्ताओं ने गाली -गलौज , धक्का-मुक्की एवं मारपीट की थी। इस घटना को लेकर दोनों ने गढ़वा थाना में नामजद एफआईआर किया है।



