
Palojori (Deoghar): देवघर जिले के मधुपर एसडीओ आशिष अग्रवाल ने पालोजोरी बजरंगबली चौक के समीप सरकारी/पीडब्लूडी भूमि में अतिक्रमण स्थल पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अतिक्रमणकारियों से आग्रह किया कि वे स्वंय से सरकारी भूमि से हट जाए अन्यथा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बजरंगबली चौराहे के पास लोगों द्वारा पीडब्ल्यूडी के जमीन का अतिक्रमण कर उसमें कब्जा कर लिया गया है। इसको लेकर अनुमंडल कार्यालय द्वारा ही एक पखवाड़ा पूर्व सीओ को पुलिस बल के साथ उक्त स्थल को खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण स्थल को नहीं खाली करवाया जा सका था। इसको लेकर अनुमंडल अधिकारी मधुपुर आशीष अग्रवाल खुद पालोजोरी पहुंचकर अतिक्रमित स्थल का निरीक्षण किया और अतिक्रमण कारियों से जमीन को खाली करने का आग्रह किया गया।

वहीं, अतिक्रमण नहीं हटाने पर विधि सम्मत कार्रवाई करने की बात कही गई। एसडीओ के साथ सीओ शिवाजी भगत, थाना प्रभारी कुमार गौरव,राजस्व कर्मी, ग्राम मौजूद थे।


