
Deoghar: देवघर नगर थाना प्रभारी के रूप मे इंस्पेक्टर विक्रम प्रताप सिंह ने शुक्रवार को योगदान दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त एवं लोंगो कि समस्याओं का त्वरित निराकरण करना पहली प्राथमिकता होगी। थाना क्षेत्र मे मे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बदमाशों और चोरों पर पुलिस कि पैनी निगाह रहेगी।

बताते चलें कि विक्रम प्रताप सिंह पूर्व में भी नगर थाना प्रभारी रह चुके हैं उसके बाद उन्हें जसीडीह का थाना प्रभारी बनाया गया था। अब दुबारा उन्हें नगर थाना प्रभारी बनाया गया हैं।


