
Deoghar: देवघर जिले में कुंडा थाना इलाके के बलियाचौकी दासडीह में पारिवारिक विवाद में एक 45 वर्षीय महिला द्वारा विषैला पदार्थ खा कर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। महिला का नाम जीतनी देवी है।

आनन फानन मे परिजनों ने एक मालवाहक वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि कुछ बात को लेकर परिजनों से विवाद हुआ था। चुपके से उसने घर में रखे कीड़े माकोड़े मरने वाली दवाई खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।


