
Deoghar News : आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। देवघर के भुरभुरा मोड़ से करीब दो सौ मीटर दूरी पर रिखिया जाने वाले रास्ते में स्थित काली मंदिर के समीप सांसद डॉ निशिकांत दुबे द्वारा आधार ऑफिस का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद रही। उद्घाटन समारोह में सांसद ने कहा कि इस आधार सेवा केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि आज बिना आधार के लगभग कोई भी सरकारी योजना, सरकार से मिल रही सुविधाएं का लाभ मिलना कठिन है।

आधार हमारी पहचान है और आधार में होने वाली त्रुटियों को इस केंद्र के माध्यम से जैसे आधार नामांकन, अपडेट और सुधार जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि,यूआई डीए आईके डायरेक्ट संजीव कुमार रंजन, रांची उपमहानिदेशक अखिलेश कुमार, पश्चिम बंगाल निदेशक सुबोधित चौधरी सहित समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे और इस पहल का स्वागत किया।


