
Deoghar: देवघर शहर के अंडापट्टी मे मछली व्यवसाई सुधाकर झा पर पांच क़ी संख्या मे आये अपराधियों ने अचानक हमला क़र दिया। इस घटना मे सुधाकर झा के दो सरकारी बॉडीगार्ड को गोली लग गई। इस घटना मे दोनों पुलिस जवान क़ी मौत हो गई। मृतक जवान का नाम संतोष यादव और रवि मिश्रा है जो साहेबगंज जिला का रहने वाला है। वहीं, हमलावरों ने सुधाकर झा को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

देर रात को एसपी सुभाष चन्द्र जाट, सदर एसडिपो पवन कुमार, सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवम जवान सदर अस्पताल पहुंचे और जांच की। उसके बाद सभी लोग घायल मछली व्यवसाई सुधाकर झा को लेकर घटनास्थल पहुंचे। बताते चलें कि दो तीन महीने पहले भी सुधाकर के दुकान के स्टॉफ पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें मामला दर्ज किया गया था और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था।


बताया जा रहा है क़ी, इस घटना के पीछे किसी अन्य गिरोह का हाथ है। गोलीबारी दोनों ओर से होने की बात बताई जा रही है। पांच से छः राउंड फायरिंग होने की बात बताई जा रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने तीन बदमाशों को मौके पर से हिरासत में लिया है। जिसमें एक को पब्लिक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। पूरा मामला रंगदारी से जुडा बताया जा रहा है।
घटनास्थल के आस पास रहने वाले लोग बताते हैँ क़ी, इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाश लगातार पीड़ित को जान से मारने क़ी धमकी दे रहे थे और दो रोज़ पहले भी इनलोगों ने हवाई फायरिंग क़ी थी। पब्लिक ने जिस बदमाश को पकड़ा है वह बिहार के बढ़िया का रहने वाला बताया जा रहा है।
सूत्र बताते हैं कि पुलिस के मौके पर पहुँचते ही बदमाशों ने अँधेरे मे दनादन गोलिया चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा में गोली चलाने की बात बताई जा रही है। इसी बीच सुधाकर के सुरक्षा मे लगे दोनों सरकारी गार्ड को गोली लग गई और मौक़े पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


