
Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सिंह की अदालत में शुक्रवार को देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को चुनाव कार्य से हटाए जाने के चुनाव आयोग के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई सुनवाई के दौरान अदालत ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है।

सुनवाई के दौरान डीसी की ओर से गौरव राज ने कोर्ट में पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि चुनाव आयोग को इस तरह का आदेश पारित करने का अधिकार नहीं हैं।

इस पर कोर्ट ने आयोग से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा।



