
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के संग्रामलोढिया गांव समीप पार्सल कर्मी को रिवाल्वर का भय दिखाकर हजारों की संपत्ति छिनतई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार डिलीवरी लिमिटेड कंपनी का कर्मी सारवां थाना क्षेत्र के भुरकुंडा गांव निवासी मिथिलेश कुमार संग्राम लोढ़िया गांव में पार्सल देकर अपने मोटरसाइकिल से कुशमील गांव की ओर जा रहा था। इसी क्रम में संग्राम लोढिया गांव के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।

इस क्रम में अपराधियों ने मोटरसाइकिल पर रखे बैग को छीन कर भागने की कोशिश की। जब पार्सल कर्मी की ओर से विरोध करने पर अपराधियों ने रिवाल्वर के बट से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। छिनतई के क्रम में एक कार मथुरापुर की तरफ से आ रही थी जिसे देखकर अपराधी भाग निकले।

बैग में लगभग 6000 हजार नगद और एक ग्यारह हजार रुपए का सामान मौजूद था। घटना की जानकारी जसीडीह थाना को मिलने पर एसआई सहाबीर उरांव, एएसआई अमेरिका राम ने मौके पर पहुंचकर कर्मी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


