Deoghar: राष्ट्रीय जनता दल का एक दिवसीय संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन स्थानीय एक सभा भवन के सभागार में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 12 फ़रवरी को रांची में तेजस्वी यादव की आयोजित होने वाली सभा को सफल बनाने और संथाल परगना प्रमंडल से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने का आह्वान किया गया।
इस दौरान मौके पर पूर्व मंत्री सह राजद के वरिय नेता सुरेश पासवान,गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष नित्यानंद केसरी, राजद प्रदेश युवा संघ के महासचिव कृष्णा सिंह यादव, भूतनाथ यादव,फणीभूषन यादव,जय कांत जैसवाल,बानेश्वर हांसदा सहित दर्जनों नेता और सेकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे।
इस दौरान अपने सम्बोधन में सभी नेताओं ने रांची में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं लोगों को निर्देशित करते हुए रांची कैसे पहुंचा जाए इसको लेकर राय परामर्श किया गया। साथ ही राज्य में पार्टी की वर्तमान स्थिति धमक के साथ प्रस्तुत करना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।
बताते चलें कि रांची में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव का कार्यक्रम आहूत है।