
Pakur: झारखंड राज्य के पाकुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कोयला लदे हाइवा दुर्घटनाग्रस्त होने से दो की मौत हो गई है। मरने वालों में चालक और उपचालक हैं। घटना हिरणपुर थाना क्षेत्र के वन पोखरिया गांव के पास की है।

जहाँ कोयला लदे हाइवा ने पीछे से एक हाइवा को टक्कर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति की मौत ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई है। पहला मृतक का नाम 25 वर्षीय आरसाद अंसारी और दूसरा 28 वर्षीय सारीबुल शेख है। दोनो मृतक महेशपुर थाना क्षेत्र के सीलमपुर गांव के रहने वाले है।

इधर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हाइवा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया।


