Deoghar: सोमवार का दिन देवघर जिला अंतर्गत सारठ विधानसभा के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह ने सारठ प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली महेश लिट्टी से बरमसिया के बीच पुल का शिलान्यास किया। जिसके गवाह दर्जनों गांव के ग्रामीण बने।

वहीं सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह ने बताया यह पुल बन जाने से दर्जनों सुदूर गांव महेशलिटी,बेलबरना,भथरिया,छहथरा,सुखजोरा, बामनडीहा, वीरजामुन, सहरपुरा की दूरी कम हो जाएगी।

मौके पर बगड़बरा पंचायत के मुखिया अशोक मंडल,संतोष मंडल, सुरेश कापड़ी,संजय कुमार,दीनू पंडित,उदय झा,अरुण कापड़ी समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।



