
Deoghar: देवघर जिला कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने एलआईसी कार्यालय के निकट एक दिवसीय प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं सभी एक रैली की रूप में कांग्रेस कार्यालय से एसबीआई बाजार शाखा होते हुए एलआईसी ऑफिस पहुंचे थे।

इस दौरान मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ उदय प्रकाश,विस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।कार्यक्रम को लेकर बताया गया कि अडानी ग्रुप द्वारा एलआईसी एवं एसबीआई बैंक में निवेश की गई राशि घोटाले की जांच जेपीसी या सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश से कराया जाए।

मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ उदय प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार ने सबको किनारे लगाते हुए एक ब्यक्ति और अडानी समूह को देश और पब्लिक का पैसा दिलवा दिया है,जिसके कारण देश की अर्थ ब्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा गयी है।वहीं श्री प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार अडानी द्वारा देश को लुटवाना बंद करें और इसकी जांच जेपीसी से या सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाया जाए नहीं तो हम सभी कांग्रेसी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।



