
Deoghar: देवघर-चकाई मुख्य मार्ग स्थित चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरीडीह गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दिया। उसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक को कुचलते हुए पलट गई। मौके पर ही दोनों बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम बाजो यादव और लालू यादव है। दोनों चकाई थाना क्षेत्र के सलैयाटांड़ का रहने वाला है। दोनों बाइक से देवघर मजदूरी करने आ रहा था।

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह देवघर के तरफ से आ रही ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 15 एसी 3211 ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच10 एएच 6337 को जबरदस्त टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक की मौत हो गई।


वही ट्रक पलटने के बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना चंद्रमंडी थाना को दिया। जानकारी मिलते ही चंद्रमंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।


