
Deoghar: देवघर के नगर थाना अंतर्गत बड़ा बाजार मंदिर के पीछे लक्ष्मी पंसारी दुकान में भीषण आग लग गई है मौके पर दमकल की टीम पहुंचकर आग पर काबू करने की कोशिश कर रही है।

घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि देर शाम दुकान बंद होने के बाद अचानक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे पूरा दुकान आग की चपेट में आ गया।

आग इतनी भयावह थी कि आग की चपेट में अगल-बगल दुकान भी आ गए। मौके पर दमकल की टीम पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है



