
Dumka: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वार्ड सदस्य महिला की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है।

बताया गया है कि सरसडंगाल पंचायत की वार्ड सदस्य मोसो बास्की (30) घने कोहरे के बीच मवेशी लेकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने शिकारीपाड़ा थाने को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।


