
Deoghar: देवघर ज़िले के कुंडा थाना क्षेत्र के देवघर-सारठ मुख्य मार्ग मर बलिया चौकी घाट घर के पास देर शाम को एक अनियंत्रण ट्रक ने स्विफ्ट कार मे जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना मे दो कार सवार दो लोंगो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

जबकि तीन गंभीर लोंगो को इलाज के लिए कुंडा पुलिस ने पेट्रोलिंग वाहन से इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों मे दो युवक व एक युवती है। बताया जाता है कि दोनों मृतकों का शव वाहन मे फंसे हैं जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

समाचार लिखे जाने तक मृतक व घायल का नाम पता नहीं चल पाया है। कुंडा उनके नाम पता कि जानकारी लेने के प्रयास मे जुट गई है। बताया जाता है धक्का मारने के बाद ट्रक चालक वाहन को कुछ दूरी पर छोडकर कर फरार हो गया है।


