
Deoghar: जिले के सारवां थाना क्षेत्र मे अनियंत्रित बाईक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति व लगभग एक वर्षीय बच्ची मामूली रूप से घायल हो गए। मृतका का नाम जीमोली टुडू है। वहीं घायलों मे उसका पति प्रशांत मुर्मू व एक वर्षीय बच्ची शामिल है।

सभी खागा थाना क्षेत्र के घोड़दाहा का रहने वाले हैँ। घटना की बावत प्रशांत ने बताया कि बाईक से सभी देवघर से घर जा रहे थे। उसी क्रम मे सारवां से कुछ दूर जाने के बाद अचानक सड़क पर एक बच्ची दौड़ पडी उसे बचाने के चक्कर मे बाईक अनियंत्रित हो गया।

इस घटना मे पत्नि जीमोली को सिर मे गंभीर चोट लग गई। उसे 108 नंबर की एम्बुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।जहाँ देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


