
Ranchi: सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में रांची शहर और इसके आसपास छतों पर चलने वाले बार एवं हुक्का बार पर तत्काल रोक और इसकी जांच को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका सुनील कुमार सिंह की ओर से दाखिल की गयी है।

याचिकाकर्ता का कहना है कि रांची शहर के बीचो-बीच कैसे छत पर बार चल रहे हैं और इसमें कम उम्र के बच्चे कैसे शराब का सेवन कर रहे हैं इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।

हाई कोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि रांची शहर के आसपास छत पर बार चल रहे हैं। वहां 15 से 25 वर्ष आयु के बच्चे शराब का सेवन कर रहे हैं। हुक्का बार में भी कम उम्र के बच्चे नशा का सेवन कर रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। इसे लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है।
मामले में राज्य के डीजीपी, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव, रांची एसएसपी आदि को प्रतिवादी बनाया गया है।



