Deoghar: जिले के बालू माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब पुलिस से भी हाथपाई करने से भी गुरेज नहीं करते। ताजा मामला कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनिया गावं का है। पुलिस को सूचना मिली थी की अजय नदी से अवैध बालू को उठाकर पांडेय मोड़ की ओर तेजी से ट्रैक्टर चलाते हुए देवघर की ओर आ रहा है।
उक्त जानकारी मिलने के बाद प्रभारी थाना प्रभारी संतन कुमार यादव ने वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए गश्ती कर रहे एसआई लाल बिहारी पांडेय को ट्रैक्टर दबोचने को कहा। पीछे से संतन यादव भी सदलबल निकले। पुलिस को देख चालक ट्रैक्टर को तेजी से चलाते हुए दुधनियां गांव की ओर भागने लगा।
दुधनियां गांव में ही बालू को अनलोड कर दिया कुछ बालू का अंश ट्रैक्टर में ही रह गया और चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर संख्या जेएच 15आर 6201को जब्त कर पुलिस थाना ला रही थी। उसी क्रम में ब्रह्मपुर रिमांड होम के पास 7-8 युवक नाजायज मजमा बनाकर चार-पांच बाइक ट्रैक्टर के आगे लगा दिया और ट्रैक्टर को रकने लगा।
एसआई संतन यादव उक्त लोगों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माना। उसी दौरान सभी लोग पुलिस के साथ जर्ब्दस्ती करते हुए हाथपाई करने लगे। उनलोगों ने एसआई लालबिहारी पांडेय और हवलदार गोविन्द केरकेट्टा का कॉलर पकड़ कर धक्का दे दिया। जब एसआई संतन यादव बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी धक्का मुक्की करने लगा।
इस घटना में तीनों पुलिसकर्मी को हल्की चोट आ गयी। पुलिस को भारी पड़ता देख गाली- गलौज करते हुए सभी भागने लगे। भागने के क्रम में पुलिस ने अशोक राउत को गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर के साथ उसे थाना ले आई। इस मामले को लेकर प्रभारी थाना प्रभारी संतन कुमार यादव के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
जिसमें अशोक राउत साकिन असना, फरार होने वालों में रविशंकर ठाकुर दुखी साह रोड नगर थाना, रंजीत कुमार यादव असना गुजल यादव सलुरायडीह सहित अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तार अशोक राउत को पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।