Madhupur/Deoghar: मधुपुर थाना क्षेत्र के फुलची गांव निवासी 55 वर्षीय मजदूर गोपाल दास की मौत सड़क हादसे में सोमवार की शाम हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रकाश दास मजदूरी कर पैदल घर वापस लौट रहा था इसी क्रम में बैकुंठधाम श्मशान घाट के पास ईंट लदा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक और उस पर चल रहे मजदूर वाहन छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर इंचार्ज रामदयाल मुंडा अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर को जप्त कर उसके मालिक और चालक के संबंध में जानकारी ली जा रही है। मृतक प्रकाश दास चार बेटा और एक बेटी है। सूचना पर परिजन पहुंच गए हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।