Patna: नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्रीमद फाउंडेशन, पटना के द्वारा नवरात्रि काव्य-गीत संध्या का आयोजन किया गया। ऑनलाइन इस कार्यक्रम में पूरे विश्व के कोने-कोने से नवरात्रि संस्कृति के वाहक जुड़े।
रांची से नन्दनी प्रणय ने कार्यक्रम का संचालन किया और अपनी स्वरचित रचना से मां दुर्गा का कार्यक्रम में आवाहन किया। मां दुर्गा के सानिध्य में यह उल्लास से भरे इस कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन श्रीमद फाउंडेशन की सचिव डॉ रीता सिंह ने किया।
कार्यक्रम में अपनी प्रथम प्रस्तुति मुज्जफरपुर से अनुभव ने मां के लिए एक कविता पाठ से किया। लखनऊ से लक्ष्मी शुक्ला ने गुरु भजन के द्वारा गुरु उर्जा को ऊर्जान्वित किया। । महाराष्ट्र से अभिनव, गायत्री, मंगला पाटिल, उषा महाजन , कलकत्ता से अनिता पांडेय, भोपाल से संगीता पालीवाल, वीणा पालीवाल, देवघर से उषा सिंह ने मां को श्रीमद के मंच पर जीवंत कर दिया।
यू एस ए से खुशबू ने अपनी गीतात्मक प्रस्तुति दी। कलकत्ता से स्वप्ना ने गढ़वा के रंग में कार्यक्रम को रंग दिया। हाजीपुर से शिखा प्रिया ने दुर्गा को सविता उर्जा के रूप में सामने लाया।
मुज्जफरपुर से डॉ आरती ने दुर्गा भजन से मां को याद किया।
पुणे से पद्मा हिरास्कर ने भ्रूण-हत्या से संबंधित भावभीनी प्रस्तुति दी। पटना से इंदु उपाध्याय ने अपनी पहली प्रस्तुति भोजपुरी में दी। दूसरी प्रस्तुति में मां से सभी के लिए मंगलकामना की। अंतिम प्रस्तुति में लखनऊ से प्रगति गुप्ता ने गायत्री मंत्र की महिमा प्रस्तुत करते हुए तन से मन से साधना करने का आवाहन किया।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सचिव डॉ रीता सिंह ने विश्व शांति के लिए दुर्गा ध्यान करवाया।