Deoghar: विद्यार्थियों में भारत की संस्कृति, सभ्यता, इतिहास, भूगोल एवं विज्ञान से परिचित कराने के उद्देश्यों से भाविप प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर की भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित करती है। इसी कड़ी में 20 नवंबर 2022 को भारत विकास परिषद झारखण्ड प्रान्त द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन रांची के डीपीएस में आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में राज्य के सात शाखाओं ने भाग लिया। इसमें देवघर शाखा का प्रतिनिधित्व मैत्रेय स्कूल, देवघर के छात्रों ने किया। कुल आठ राउंड में आयोजित क्विज के बाद मैत्रेय स्कूल के छात्र निलेश कुमार और नैतिक राज की जोड़ी ने अपने प्रतिद्वंदियों को बड़े अंतर से मात देकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
अब देवघर शाखा के ये दोनों छात्र पूर्वी क्षेत्रीय भारत को जानो प्रतियोगिता में झारखण्ड प्रान्त का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता के कनीय वर्ग में दूसरे स्थान पर डीपीएस, रांची और तीसरे स्थान पर बैद्यनाथधाम शाखा की ओर से डीएवी, भण्डारकोला के प्रतिभागी रहे।
देवघर शाखा के पदाधिकारियों ने विजयी विद्यालय मैत्रेय स्कूल के प्राचार्य विनीता मिश्रा को जीत की बधाई दी तथा नीलेश और नैतिक को शुभकामनाएं देते हुए अब पूर्वी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सफलता की कामना की।
बधाई देने वालों में देवघर शाखा अध्यक्ष ई. प्रकाश चन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष आलोक मल्लिक, वित्त सचिव प्रीति कुमारी, पूर्व सचिव ई. अभय कुमार, परिषद के राष्ट्रीय विस्तारक ई. एस. पी. सिंह, शाखा की संरक्षक श्रीमती सुनीता सिंह, रूपा केशरी, ई. संतोष सिंह, महेश कुमार सहित कई सदस्य शामिल थे।
वहीं झारखण्ड प्रांतीय स्तरीय प्रतियोगिता के वरीय वर्ग में देवघर शाखा को थोड़ी निराश हुई और शाखा का प्रतिनिधित्व कर रहे मैत्रेय स्कूल के प्रतिभागी चौथे स्थान पर रहे। वरीय वर्ग में आर के एस पलामू, डीएवी झुमरीतिलैया तथा डीपीएस रांची क्रमशः पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे।