
Deoghar: कुंडा थाना पुलिस ने अवैध गांजा बेचने केक आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम भूपेन्द्र कुमार दूबे ठाढ़ीदुलमपुर और संजय सिंह शास्त्रीनगर ठाढ़ीदुलमपुर का रहने वाला है। दोनों के पास से लगभग 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

बताया जाता है कि कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को गुप्त सूचना मिली थी की ठाढ़ीदुलमपुर इलाके में अवैध रूप से गांजा बेचने का धंधा किया जाता है। इसकी जानकारी थाना प्रभारी ने वरीय पदाधिकारी को दिया। उसके उपरांत एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें कुंडा थाना प्रभारी सहित थाना के एसआई संतन कुमार यादव, एसआई अनिमानन्द रोशन टोप्पो, एएसआई सतेन्द्र कुमार, एसआई विजय सिंह सहित जवान शामिल थे।

टीम ने पहले सूचना पर भूपेन्द्र कुमार दूबे को दबोचा। उसके उपरांत उससे कड़ाई से पुछताछ किया तो उसने बताया कि वह 50-100 रूपये का पुड़िया बनाकर गांजा बेचने का काम करता है। उसके घर की जब तलाशी ली गयी तो 190 ग्राम गांजा बरामद किया गया। उसने पुलिस को बताया कि वह गांजा शास्त्रीनगर ठाढ़ीदुलमपुर मोहल्ला निवासी संजय सिंह से खरीद कर बेचता है।
उसके उपरांत छापामारी टीम संजय सिंह के घर पहुंची और उसे पकड़ लिया। उससे जब पुछताछ की गयी तो उसने तो उसने घर में गांजा रखने की बात बतायी। पुलिस ने उसके एक कमरे में रखे गोदरेज से गुलाबी सफेद रंग के झोला में रखा गांजा बरामद किया गया। जब उसकी मापी की गयी तो 450 ग्राम हुआ। दोनों को बुधवार को पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।



