
Deoghar: देवघर साइबर थाना पुलिस (Deoghar Cyber Police Station) ने नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया और मधुपुर थाना इलाके के केसरगढ़ा से चार अंतर जिला साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि जेल गये चारो साइबर अपराधी पीएम किसान सम्मान योजना में रजिस्टर्ड नंबरो के धारक को फोन कर लाभ दिलाने का झांसा देते थे।

उसके बाद पेन, आधार नंबर अपडेट कराने की बात कह बैंक डिटेल प्राप्त कर ठगी का कार्य करते थे। बताया कि गौतम कुमार मंडल हजारीबाग नगर थाना से साइबर ठगी के आरोप में जेल जा चुका है। जेल से निकलने के बाद दूबरा इस धंधे में जुट गया था।
ये गये जेल

साइबर अपराध के जुर्म में फुरकान अंसारी केसरगढ़ मधुपुर, गौतम कुमार मंडल, आकाश कुमार दोनों घोरमारा मोहनुपर, सुमन कुमार मंडल बढ़ीकुरवा थाना तालझारी जिला दुमका के नाम शामिल हैं। इन अपराधियों के पास से 08 मोबाइल, 12 फर्जी सिम, 04 एटीएम बरामद किया गया है।


