Deoghar: देवघर जिले के सिविल सर्जन और IMA झारखण्ड राज्य के राज्य समिति के सदस्य डॉ. जुगल किशोर चौधरी को राष्ट्रीय IMA की तरफ से राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस,1 जुलाई को “कम्युनिटी सर्विस” के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। जिसको लेकर IMA देवघर में काफी हर्ष है। IMA देवघर ने कहा कि देवघर जिले के लिए ही नहीं बल्कि पूरे झारखण्ड राज्य के लिए गर्व का विषय है।
गौरतलब है कि यह पुरस्कार पूरे भारत में 26 चिकित्सकों को दिया जा रहा है, जिसमें झारखण्ड में केवल डॉ. जुगल ही चुना गया है। इसके पहले भी इन्हे उपायुक्त देवघर से सोशल सर्विस के लिए, विभिन्न संगठन से डॉक्टर्स डे अवार्ड, मधुपुर गौरव सम्मान 2019 एवं द एसोसिएशन ऑफ़ सर्जन ऑफ़ इंडिया से ए एस आई सोशल सर्विस अवार्ड 2020 मिल चुका है।
डॉ. जुगल किशोर चौधरी झारखण्ड सर्जन एसोसिएशन एवं IMA देवघर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
IMA देवघर को गौरवान्वित करने के लिए IMA देवघर अध्यक्ष डॉ धन्वन्तरि तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ एन सी गाँधी एवं सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दीं है।