Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने दो फरार चल रहे शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी सागर राउत, साकिन सरिता होटल गली जलसार और बिट्टू राउत, हरिकिशुन साह लेन मिना बाजार का रहने वाला है। दोनों की गिरफ्तारी एसपी सुभाषचन्द्र जाट को मिली गुप्त सूचना पर की गयी है।
मामले को लेकर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नगर थाना कांड संख्या 468/22 में आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे थे। एसपी को मिले गुप्त सूचना पर उनके नेतृत्व में नगर थाना प्रभारी पुनि रतन कुमार सिंह के साथ एक छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने दोनों को सरिता होटल गली जलसार रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
सागर राउत का अपराधिक इतिहास
नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला अपराधी सागर राउत पर नगर थाना में 09 मामले दर्ज है। वह नगर थाना कांड संख्या 684/ 16 में हत्या और अर्म्स एक्ट, कांड संख्या 300/18 में लूट एवं अर्म्स एक्ट, थाना कांड संख्या 290/18 में मारपीट जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट, कांड संख्या 220/19 में एनडीपीएस एक्ट, नगर थाना कांड संख्या 678/13 मारपीट जानलेवा हमला करने, कांड संख्या 447/21 छिनतई मारपीट, कांड संख्या 468/22 मारपीट रंगदारी एवं अर्म्स एक्ट, कांड संख्या 106/17 में जानलेवा हमला एंव अर्म्स एक्ट तथा कुंडा थाना कांड संख्या 89/16 में मारपीट एवं जानलेवा हमला करने का आरोपी रहा है।
बिट्टू राउत का अपराधिक इतिहास
बिट्टू राउत नगर थाना कांड संख्या 49/19 में हत्या एवं आर्म्स एक्ट, कांड संख्या 300/18 में लूट एवं अर्म्स एक्ट, नगर थाना कांड संख्या 468/22 में मारपीट छिनतई रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट, कांड संख्या 06/19 में आर्म्स एक्ट तथा कुंडा थाना कांड संख्या 427/21 में रंगदारी मामले का आरोपी रहा है।