
Deoghar: एक बार फिर रतन सिंह देवघर नगर थाना और विक्रम प्रताप सिंह जसीडीह थाना प्रभारी बनाये गए हैं। देवघर एसपी सुभाष चन्द्र जाट के निर्देश पर नगर थाना के प्रभारी रतन कुमार सिंह और जसीडीह थाना प्रभारी विक्रमप्रताप सिंह को बनाया है।

वहीं, नगर थाना के पूर्व थाना प्रभारी नागेन्द्र कुमार मंडल को पालोजोरी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। नगर थाना के एसआई मदन चौधरी का भी करौं थाना में तबादला कर दिया गया है।


