spot_img
spot_img

Good News: देवघर से पटना तक हवाई उड़ान सेवा 30 अक्टूबर से शुरू!

Patna: 30 अक्टूबर से देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) से पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) तक विमान सेवा शुरू होने की संभावना है। DGCA (डायरेक्टरेट जेनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने देवघर से पटना अप-डाउन उड़ान की अनुमति एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दे दी है।

देवघर से पटना हवाई सेवा शुरू करने को इंडिगो तैयार हुई है। डीजीसीए से जारी शड्यिूल के अनुसार सुबह 11:05 बजे पटना एयरपोर्ट से 72 सीटर यात्री विमान टेकऑफ करेगी व दोपहर 12:10 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वहीं वापसी में यह फ्लाइट 12:30 बजे देवघर एयरपोर्ट से टेकऑफ करेगी व 1:35 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन होगी।

हालांकि सप्ताह में किन-किन दिन यह फ्लाइट होगी, इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यह विमान सेवा ‘उड़ान प्रोजेक्ट’ के तहत होगी। विमान के किराये के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गयी है। बताया जा रहा है कि 30 अक्टूबर से विमान शुरू होने की आधिकारिक घोषणा के बाद विमान का किराया बताया जाएगा।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!