
Dumka: अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर रिफिलिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने दो दुकानों में छापेमारी कर दर्जनों गैस सिलेंडर जब्त की। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका को मिली शिकायत पर हुई।

कार्रवाई दुमका नगर के कुम्हारपाड़ा चौक पर हुई। स्टोव और चूल्हा मरम्मत दुकान के नाम पर अवैध रूप से रसोई गैस रिफिलिंग का काम घड़ल्ले से चल रहा था। इसके कारण सघन आबादी वाले इलाके में गैस रिसाव होता रहता है, जिससे जान-माल की क्षति पहुंचने की संभावना बनी रहती है। अनुमंडल पदाधिकारी के निदेशानुसार सदर प्रखंड बीडीओ राजेश सिन्हा द्वारा दुमका नगर के कुम्हारपाड़ा चौक पर राजेश साव और छोटू रजक के स्टोव और चुल्हा मरम्मति दुकान का नगर थाना प्रभारी नीतीश कुमार के साथ जांच किया।

जांच के दौरान दुकानदार राजेश साव का दुकान से सटे घर के चहारदीवारी के अन्दर 11 गैस सिलेंडर और मापतौल का सामान पाया गया। 11 सिलेंडर में से 5 सिलेंडर भरा हुआ पाया गया। दुकानदार राजेश साव ने बताया कि बिना अनुमति के ही खुला गैस भरकर बेचता है। एक और दुकानदार छोटू रजक के दुकान में 16 सिलेंडर और मापतोल का सामान पाया गया। 16 सिलेंडर में से 15 सिलेंडर भरा हुआ पाया गया। दुकान स्टाफ द्वारा बताया गया कि यहां पर खुला गैस भरकर बेचा जाता है। जब्त सिलेंडरों को नगर थाना में लाकर एफआईआर दर्ज कर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।


