Deoghar Big Breaking: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिक्षा सभा चौक पर गोली चली है। दो युवकों को गोली मारी गई है। जिसमें एक की मौत हो गयी है। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
मृतक युवक का नाम मनीष झा बताया जा रहा है। जबकि दूसरे घायल युवक का नाम सोभित आनंद है। मनीष झा को माथे में गोली थी।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल देवघर एसडीपीओ पवन कुमार पहुंचे हैं।