
Deoghar: देवघर नगर थाना में छेड़खानी करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला दुमका की रहने वाली एक युवती ने दर्ज कराई है। जिसमें बिहार के मोतिहारी जिला के बड़वा कचहरी थाना घोड़ासन निवासी सरताज आलम को आरोपी बनाया है।

शिकायत में कहा है कि वह देवघर शहर स्थित एक होटल में काम करती है। शहर के ही एक मोहल्ले में अपनी एक सहेली के साथ किराए के मकान में रहती है। जिस कमरे में वह रह रही है उसमें पहले सरताज आलम रहता था। उसके कमरा छोड़ने के बाद वह किराये पर ली थी। एक दिन सरताज वहां पहुंचा और कुछ सामान छूट जाने की बात कह कर कमरे में घुस गया। उस वक्त उसकी सहेली कहीं चली गई थी वह रूम पर अकेली थी। उसे अकेला देखकर वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसके बाद उसने उसे जमकर फटकार लगाई तो सरताज ने दुबारा नहीं आने की बात कही। लोकलाज के कारण उसने इसकी शिकायत नहीं की।

युवती ने बताया कि 15 दिन बाद 17 अक्टूबर को जब वह ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रही थी। उसी क्रम में अचानक सरताज आलम उसके कमरे में आ गया और गलत नियत से छेड़खानी करने लगा। वह चिल्लाने लगी तो बगल से उसकी सहेली दौड़ कर आई तो वह भाग गया। इधर मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच में जुट गई है।


