
Deoghar: देवघर में अब तक एक डेंगू मरीज (dengue patient) की पुष्टि हुई है। जबकि दो संदिग्ध मरीज है। जिसमें एक एसपी कार्यालय का जवान और एक संदिग्ध जसीडीह क्षेत्र का है।

संभावित डेंगू मरीजों को लेकर सीएस डॉ युगल किशोर चौधरी के निर्देश पर जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष शेखर व जिला भीबीडी सलाहकार डॉ गणेश कुमार ने आइडीएसपी टीम को एसपी कार्यालय भेजकर सैंपल कलेक्ट करवाया। आइडीएसपी की टीम ने एसपी कार्यालय से तीन सैंपल कलेक्ट किया। लिए गए सैंपल का रैपिड से जांच किया गया। जिसमें एक जावन को डेंगू का संदिग्ध पाया गया। इस दौरान पूरे कार्यालय परिसर में वैक्टर जनित रोग नाशक दवा का छिड़काव कराया गया।

हालाँकि, टीम को यहां डेंगू के पनपने जैसी कोई भी चीज नहीं मिली। जानकारी लेने पर जवान ने बताया कि हाल ही वह रामगढ़ से लौटा है। इसके अलावा जसीडीह क्षेत्र से टीम ने कुल 13 सैंपल कलेक्ट किया। जसीडीह के चांदडीह पंचायत के तेतरिया गांव में गुरुवार को एक पांच वर्षीय बच्ची को डेंगू का संदिग्ध पाया गया था। इसको लेकर आइडीएसपी की टीम ने वहां जाकर सैंपल कलेक्ट किया। सभी कलेक्ट किए गए सैंपल को जांच के लिए रिम्स रांची भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद डेंगू की पुष्टि हो पाएगी।
उधर 20 सितंबर को पीटीआइ जसीडीह स्थित एम्स छात्रावास में डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिलने के बाद आइडीएसपी की टीम ने 15 सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए रांची भेजा था। जिसमें एक का जांच रिपोर्ट पाजिटिव आया है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ ने बताया कि सभी को सर्विलांस पर रखा गया है।
सैंपल कलेक्ट करने वाली टीम में शहरी बीटीटी शंकर दयाल, एलटी बुद्धिनाथ झा, कंयुनिटी वोलेंटियर नीलम सेठी व छिड़काव कर्मी चनेश्वर रविदास शामिल थे।



