
Ranchi: रांची के मैक्लुस्कीगंज में गुरुवार को राजधर रेलवे साइडिंग के पास मालगाड़ी की सात बोगियां पटरी से उतर गईं (train derailed)। यह घटना कोईलरा-बगलता गांव के पास हुई। यहां तेज गति से जा रही डबल इंजन लगी मालगाड़ी की सात बोगियां बेपटरी हो गईं।

मालगाड़ी में लगे दोनों इंजन रेलवे लाईन के किनारे नाले के ऊपर जा गिरे। हालांकि, इस हादसे में गार्ड और चालक सहित अन्य किसी को भी चोट नहीं आयी है।


सीपीआरओ ने बताया कि बोगी को उठाने और पटरी को खाली कराने का काम चल रहा। जल्द ही उसे दुरुस्त कर लिया जायेगा।


