
Madhupur (Deoghar): देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के केला बागान स्थित शबनम विला में किराए पर रह रहे जूनियर इंजीनियर का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव नग्न अवस्था में बरामद किया गया है।

पाकुड़ जिले के महेशपुर निवासी जूनियर इंजीनियर 28 वर्षीय मामूल शेख शबनम विला में किराए पर रहते थे। वह सिंचाई विभाग बुढ़ैई में कार्यरत थे। मामूल घर में अकेले थे।

पुलिस ने बताया कि कार्यालय में लगातार मामूल की पत्नी का फोन आ रहा था। सिंचाई विभाग के कर्मियों ने बताया कि वह कार्यालय नहीं आया है। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे से शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


