
Deoghar: देवघर पुलिस को मिली सूचना पर साइबर थाना पुलिस ने नगर थाना, मारगोमुंडा, पालोजोरी और मोहनपुर थाना क्षेत्र से छह साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी पीएम किसान सम्मान योजना में रजिस्टर्ड नंबरों के धारकों को कॉल कर लाभ दिलाने का झांसा देकर पैन, आधार नंबर अपडेट करने की बात कहकर बैंक डिटेल्स प्राप्त कर ठगी का कार्य करते थे।

विशेष जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि पीएम किसान सम्मान योजना के साथ- साथ गिरफ्तार साइबर ठग जेके सिमेंट के उपहार योजना एप्प के जरिये उपहार योजना के लाभुकों का पता लगाने के लिये रेंडम डालकर लाभुक से ओटीपी लेकर उनके खाते में लॉगिंग कर झांसे में लेकर ठगी का काम करते थे।

गिरफ्तार उमेश कुमार यादव देवघर साइबर थाना कांड संख्या 42/20 का आरोपित रहा है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से आठ हजार नगद, 14 मोबाइल, फर्जी सिम 27, एटीएम 13, पासबुक 02, चेकबुक 02 बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों में दिनेश कुमार मंडल ग्राम चिकसोरिया थाना अहिल्यापुर जिला गिरिडीह वर्तमान पता कोरियासा देवघर नगर थाना, रंजन कुमार महथा मुरलीपहड़ी थाना मारगोमुंडा, मो इरफान अंसारी साकिन धावा, मुसर्रफ वारसी साकिन बरमसोली थाना पालोजोरी, अंकित कुमार मंडल साकिन घोरमारा, उमेश कुमार यादव चितरपोका थाना मोहनपुर का रहने वाला है।


