
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के मल्हारा गावं में प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने विषपान कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई तो परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

मृतका का नाम 30 वर्षीय चांदनी देवी पति सोनू महथा है। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में इलाज कर रहे उसका पति और अन्य परिवार के सदस्य फरार हो गए। जब इसकी सूचना अन्य परिजनों को मिली तो वह सभी सदर अस्पताल पहुंचे।

मायके वालों ने बताया कि उसके साथ हमेशा पति व अन्य ससुराल के सदस्य मारपीट गाली गलौज करते थे। जिससे वह हमेशा परेशान रहा करती थी।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले कि जानकारी स्थानीय रिखिया पुलिस को भी दें दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


