
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बम्पास टाउन इलाके में रहने वाले सदर अस्पताल के रक्त केंद्र के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ विधु विबोध के घर में सोमवार की देर रात को चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जब चोरी हुई तब चिकित्सक दंपति घर में सोये हुए थे। घर के एक कमरे का खिड़की तोड़कर चोर अंदर आये और चोरी को अंजाम देकर पीछे के ही रास्ते से फरार हो गए।

चोरों ने घर से लगभग 12 लाख 42 हजार के जेवरात एवं 65 हजार नकद की चोरी कर ली। चोरी की जानकारी डॉक्टर को तब हुई जब वे सुबह उठकर बाथरूम जाने के लिए दरवाजा खोला। देखा कि घर के दूसरे भाग में रखे सभी गोदरेज एवं बैग खुला बिखरा पड़ा था। डॉ विबोध ने बताया कि वे मूल रूप से बेगूसराय जिला के प्रोफेसर कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनकी पोस्टिंग देवघर सदर अस्पताल में है। बम्पास टाउन स्थित बुआ के घर पर भाड़े में रहते हैं।

बताया कि रात को कब चोरी हुई इसका पता नहीं चल पाया। सुबह जब उठे और घर के दूसरे भाग का दरवाजा खोला तो देखा कि सभी कमरे में रखे समान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। जानकारी मिलते नगर थाना के एएसआई चंचल यादव सदलबल घटनास्थल पहुंचे और चोरी की बावत जानकारी ली।

क्या-क्या हुआ चोरी
चोरी हुए सामानों में सोने का हार दो सेट मूल्य पांच लाख, सोने का झुमका चार कीमत दो लाख 40 हजार, सोने का टॉप्स 8 पीस कीमत एक लाख 20 हजार, सोने का मंगलसूत्र दो मूल्य डेढ़ लाख, सोने का नोज पिन 12 कीमत 70 हजार, चांदी का पायल 8 सेट कीमत 50 हजार, चांदी का बर्तन कीमत एक लाख 55 हजार, चांदी का मछली, कटोरी, सुपाड़ी, पान का पत्ता, साड़ी पिन एक-एक पीस कीमत 65 हजार सहित 65 हाजर नकद की चोरी कर ली। इधर नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गई है।


