
Ranchi: वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा का रविवार को हरमू मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र ने दी। अमित मिश्रा ईटीवी, ईटीवी भारत, टाइम्स ऑफ इंडिया, वर्तमान में दैनिक भास्कर डिजिटल संस्करण में काम कर रहे थे। वे कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित थे। बावजूद इसके फील्ड में रिपोर्टिंग में भी नजर आ जाते थे। पिछले कुछ दिनों से वे इरबा स्थित मेदांता अस्पताल में इलाजरत थे। इसी दौरान 24 सितंबर को शाम पांच बजे उनका निधन हो गया ।

अमित मिश्रा का पार्थिव शरीर द रांची प्रेस क्लब में रखा गया था। यहां पत्रकारों ने उनका अंतिम दर्शन किया। रविवार 25 सितंबर को सुबह करीब 10:00 बजे उनकी शव यात्रा रांची प्रेस क्लब से हरमू मुक्तिधाम के लिए रवाना हुआ। इस बीच उनके शव यात्रा में सैकड़ों पत्रकार साथी शामिल हुए। सभी की आँखे नम थी।

ऐसा पहली बार है जब किसी पत्रकार का शव यात्रा निकाला गया हो और उसमें सैकड़ों की तादाद में पत्रकार शामिल रहे हो।


