Madhupur (Deoghar): गोड्डा लोकसभा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने कहा है कि मधुपुर डालमिया कूप के पास बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (railway over bridge) का कार्य राज्य सरकार के अड़ंगा के कारण अधूरा पड़ा है। रेलवे ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए जो राशि दी है वह खर्च हो चुकी है। भूमि अधिग्रहण की राशि भी दी जा चुकी है। भूमि अधिग्रहण कार्य में उदासीनता के कारण ओवर ब्रिज का कार्य नहीं हो रहा है।
एमपी निशिकांत दुबे ने कहा कि बरसात में रेलवे भूतल पुल तलाब के रूप में तब्दील हो जाता है। पुल के नीचे से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग आते-जाते हैं। राज्य सरकार को इसकी भी चिंता नहीं है। आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम, झारखंड के मुख्य सचिव और मुख्य अभियंता को पत्र देकर शीघ्र भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाएं लाने का कार्य करेंगे।
निशिकांत दुबे ने कहा कि बुढ़ैई जलाशय योजना पूरा करने का वादा 2009 में गांधी चौक मधुपुर पर अपने स्वागत समारोह में किया था। प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण यह पूरा हो रहा है। बुढ़ैई जलाशय योजना को 44 साल के बाद आवंटन मिला है। 333 करोड़ से निर्माण के लिए 30 सितंबर तक निविदा होगी। इससे मधुपुर शहर के हजारों लोगों को पीने का पानी मिलेगा। सारठ, सारंवा, देवीपुर, मधुपुर मारगोमुंडा के खेतों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। हजारों लोगों और किसानों को लाभ मिलेगा।