
Deoghar: देवघर साइबर थाना पुलिस ने दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर मंगलवार को पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। साइबर डीएसपी ने बताया कि जेल गये दोनों अपराधी साइबर अपराध को अंजाम देने के साथ-साथ कमिशन पर साइबर अपराधी को बैंक खाता भी उपलब्ध कराते थे।

गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम मो. निजामुद्दीन और मो. अनवर है जो मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के खेसवा के रहने वाले हैं। बताया कि गुप्त सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। दोनो साइबर अपराधियों को खाता उपलब्ध कराने के लिये ठगी के रूपये से 10 प्रतिशत और रूपये निकालने के लिये पांच प्रतिशत कमिशन मिलता था।
बरामद सामान

गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से 79 हजार 900 रूपया नगद, चार मोबाइल, 04 फर्जी सिमकार्ड और एक बाइक बरामद किया गया है।


