
Deoghar: जिले के पाथरोल थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध लॉटरी के धंधे (illegal lottery business) के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से अवैध लॉटरी टिकट भी बरामद किया गया है।

पाथरोल थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पाथरोल चौक और कोल्होड़ मोड़ पर चोरी-छिपे लॉटरी टिकट का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद टीम गठित कर दोनों जगहों पर छापेमारी की गयी। जिसमें पाथरोल चौक से गुड्डू साह (48) को टीम ने पकड़ा। जिसके जेब से 80 अवैध लॉटरी टिकट बरामद किया गया है। वहीं कोल्होड़ मोड़ से नीलकंठ यादव (38) को पुलिस ने दबोचा जिसके पास से 107 लॉटरी टिकट जब्त किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने लॉटरी अधिनियम के 290/294 ए/467/468/बंगाल लॉटरी अधिनियम 7 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।


