
Ranchi: भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर कई राज्यों के प्रदेश प्रभारियों का ऐलान किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने झारखंड समेत 15 राज्यों के प्रदेश प्रभारी बदले हैं।

झारखंड का प्रदेश प्रभारी सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी (MP Laxmikant Bajpai) को बनाया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और रांची की मेयर आशा लकड़ा पश्चिम बंगाल की सह प्रभारी बनाई गई हैं।


