
Dumka: चर्चित पेट्रोल कांड में पीड़िता की हत्या (Victim killed in famous petrol scandal) के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट (charge sheet in court) दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट 100 से अधिक पन्ने की है। इसे तैयार करने में 12 सदस्यीय SIT को दस दिन का वक्त लगा है। हालांकि अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद भी पुलिस का अनुसंधान जारी है। इसकी जानकारी SP Amber Lakda ने शुक्रवार को दी।

उल्लेखनीय है कि दुमका में 23 अगस्त को अहले सुबह चार बजे के करीब अपने घर में सोयी एक किशोरी पर पेट्रोल छिडककर दो युवक शाहरूख हुसैन और नईम उर्फ छोटू खान ने आग लगा दी थी। इससे वह बुरी तरह झुलस गयी थी। पांच दिनों तक जिंदगी-मौत से जूझने के बाद बाद रिम्स रांची में 28 अगस्त को किशोरी की मौत हो गयी थी।

मामले में जहां घटना के दिन ही शाहरूख की गिरफ्तारी हो गयी थी। वहीं मौत के बाद नईम उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। दुमका की यह घटना पूरे देश में चर्चा में रही थी। 29 अगस्त को वैज्ञानिक तथा तकनीकी पहलुओं पर गहन अनुसंधान की मॉनिटरिंग के लिए एडीजी मुरारी लाल मीणा और आइजी असीम विक्रांत मिंज खुद ही यहां कैंप किये हुए थे।
वहीं डीआइजी ने एसपी अंबर लकड़ा के नेतृत्व में विशेष जांच दल एसआइटी का गठन किया था। इस एसआइटी को निर्देश दिया गया था कि वह त्वरित गति से कांड का अनुसंधान पूर्ण कर ससमय न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित करे एवं स्पीडी ट्रायल के लिए न्यायालय में आवेदन समर्पित करें। एसपी के नेतृत्व में गठित इस एसआइटी में डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार, डीएसपी साइबर अपराध शिवेंद्र, नगर थाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नितिश कुमार समेत टीम में 12 सदस्य शामिल है। बहुचर्चित मामले की त्वरित सुनवाई दुमका के प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश रमेश चंद्रा की अदालत की जायेगी।
जघन्य हत्याकाण्ड में गिरफ्तार आरोपी शाहरुख और नईम को पुलिस ने 72 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की थी। इससे पहले दुमका में छह साल की लिटिल एंजल से गैंगरेप के बाद हत्या मामले में 3 मार्च 2020 को विशेष न्यायाधीश तौफीकुल हसन की अदालत ने 30 दिन की सुनवाई के बाद चौथे दिन अभियुक्त मीठू राय, पंकज मोहली और अशोक राय को फांसी की सजा सुनायी थी।


